दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

sheela dixit

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। एस्कॉर्ट हॉस्पिटल उनका में इलाज चल रहा था। शीला दीक्षित 81 वर्ष की थीं। साल 1998 से 2013 तक वो दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई। वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर ढाई बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। आज शाम 6 बजे से निजामुद्दीन स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं।बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं।

Previous article26 घंटे बाद प्रियंका गांधी का धरना खत्म, बोलीं कांग्रेस भी पीड़ितों की आर्थिक मदद करेगी
Next articleबिहार और असम में बाढ़ की स्थिति भयावह, मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हुई