जापान के पूर्व पीएम शिंजे आबे का देहांत ,भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

जापान के पूर्व पीएम शिंजे आबे का देहांत ,भाषण के दौरान मारी गई थी गोली
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार एक भाषण के दौरान गोली लगने से मौत हो गई है. नारा शहर में उन पर एक 41 वर्षीय शख्स ने पीछे से गोली चला दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. शिंजो आबे पर जब ये हमला हुआ तब वो एक छोटी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. बताया गया है कि गोली लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई. NHK चैनल के हवाले से ये जानकारी सामने आई है. शिंजो आबे की देहांत के बाद दुनियाभर के तमाम बड़े नेताओं ने दुख प्रकट किया है. 

कई घंटों तक बचाने का किया गया प्रयास 

गौरतलब है कि, शिंजो आबे को गोली लगने के बाद तत्काल  अस्पताल में दाखिल  कराया गया था, जहां तकरीबन चार से पांच घंटे तक उनका उपचार चला, लेकिन चिकित्सकों उन्हें बचा नहीं पाए. उन पर हुए इस हमले की हर तरफ निंदा हो रही है और विश्व  के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की थी.