पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार, एम्स में हैं भर्ती !

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार, एम्स में हैं भर्ती !

नई दिल्ली:  दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की हालत स्थिर है और तबीयत में सुधार हो रहा है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। AIIMS के एक अधिकारी ने बताया, ‘पूर्व PM की तबीयत  स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है।’

बीते बुधवार को 89 वर्ष के मनमोहन सिंह को AIIMS के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में एडमिट कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देखरेख में हैं। पूर्व पीएम सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे परन्तु उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह सिर्फ तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।

इस बीच बृहस्पतिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया AIIMS पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री  का हालचाल जाना। वहीं पीएम ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘मैं मनमोहन सिंह जी के जल्दी स्वस्थ होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘आज पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी से एम्स,नई दिल्ली में मुलाकात की व उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

पूर्व प्रधानमंत्री को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है

न्यूज  एजेंसी ANI के अनुसार एक डॉक्टर ने कहा, ’89 साल के पूर्व पीएम के बुखार की जांच के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। उनकी तबीयत अब स्थिर है।’ पूर्व प्रधानमंत्री  को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैं पूर्व पीएम  मनमोहन सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत प्रदान करें।’ कांग्रेस पार्टी ने भी ट्विटर हैंडल पर सिंह के अच्छे स्वास्थ्य एवं उन्हें जल्द ठीक होने की कामना की है। 

 इस वर्ष अप्रैल में कोरोना से संक्रमित होने पर भी AIIMS  में एडमिट  किया गया था

इस वर्ष  अप्रैल में कोरोना से संक्रमित होने पर भी पूर्व प्रधानमंत्री को AIIMS में एडमिट  किया गया था। देश के  दो बार प्रधानमंत्री रहने वाले डॉ मनमोहन सिंह ने 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया। पिछले वर्ष असहजता महसूस होने पर भी उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था। 26 सितंबर 1932 को जन्मे मनमोहन सिंह RBI के गवर्नर रहने के साथ-साथ केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

 

Previous articleबाल सेवा योजना के तहत 6000 बच्चे हुए लाभान्वित !
Next articleछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में धमाका , 6 जवान जख्मी !