संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले अश्वेत महासचिव कोफी अन्नान का निधन, नोबेल पुरस्कार से हुए थे सम्मानित

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव रहे कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया. 2001 में संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ उन्हें भी नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

कुछ समय पहले उन्होने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की मोहल्ला क्लीनिक योजना की प्रशंसा की थी.

बता दें कि कोफी अन्नान  साल 1997 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के पद पर कार्यरत रहे थे. साथ ही कोफी अन्नान पहले अफ्रीकी अश्वेत थे जिन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था. कोफी अन्नान फाउंडेशन ने उनके निधन की घोषणा करते हुए कहा कि वो एक ग्लोबल स्टेसमैन थे और पूरी उम्र एक शांति प्रिय दुनिया कायम करने की लड़ाई लड़ते रहे.