मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार

मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब
मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब

मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को भारतीय एजेंसियों ने अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना तूतीकोरिन में हुई. पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को तूतीकोरिन बंदरगाह से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब गैरकानूनी तरीके से भारतीय तटों पर पहुंचे थे।