फ्रांस और यूके ने यूक्रेन की मदद के लिए बढ़ाया अपना हाथ, बढ़ सकती है रूस की टेंशन

फ्रांस और यूके ने

 फ्रांस  और यूके ने रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की  ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा हुई। इसके बाद फ्रांस ने इस युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए उन्हें दर्जनों हल्के टैंक्स और हथियारों से लैस व्हीकल्स देने का वादा किया। फ्रांस इससे पहले भी यूक्रेन को मदद उपलब्ध करा चुका है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति आज यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से लंदन में मुलाकात करेंगे और युद्ध के कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इस मुलाकात से पहले यूके की तरफ से भी यूक्रेन की मदद का ऐलान कर दिया गया है। यूके की तरफ से यूक्रेन को एयर डिफेंस के लिए सैंकड़ों मिसाइल्स और लॉन्ग रेंज अटैक ड्रोन्स दिए जाएंगे। यूके इससे पहले भी यूक्रेन की मदद कर चुका है।

फ्रांस और यूके की मदद से यूक्रेन को रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में भी मदद मिलेगी। रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन अब तक रक्षात्मक रणनीति के साथ चल रहा था। पर जल्द ही यूक्रेन इस युद्ध में जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार होगा। ऐसे में फ्रांस और यूके की मदद से यूक्रेन को रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में भी मदद मिलेगी। इससे पुतिन की टेंशन बढ़ सकती है।