फानी चक्रवात का ताजा अलर्ट जारी, भुवनेश्वर से 24 घंटे के लिए सभी फ्लाइट कैंसिल

फानी चक्रवात

नई दिल्ली: एक तरफ फानी चक्रवात से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों समेत सभी एजेंसियां व संगठन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ फानी तूफान ने अपनी गति बढ़ा दी है। आशंका है कि वह शुक्रवार को वह अपने पूर्व अनुमानित समय से करीब पांच घंटा पहले ही भारतीय तटों पर दस्तक दे सकता है। इसके लिए ताजा अलर्ट जारी किया गया है। फानी के खतरे को देखते हुए ओड़िशा के भुवनेश्वर से आज आधी रात से अगले 24 घंटे के लिए सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता संग्राम मोहपात्रा ने बताया कि फानी चक्रवात, जिसके कि कल (शुक्रवार) शाम 5:30 बजे तक भारतीय तट से टकराने की आशंका जताई गई थी। अब आशंका है कि वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच ही भारत में दस्तक देगा। इसे देखते हुए राज्य के सभी कॉलेजों और व्यावसायिक गतिविधियों को शुक्रवार को बंद रखने की चेतावनी जारी की गई है।

‘फानी’ के आने में बस कुछ घंटे शेष, ओडिशा और आंध्र में बचाव की तैयारियां युद्धस्तर पर

फानी चक्रवात के चलते मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में 3 मई को फानी दस्तक देगा। इसे लेकर ओडिशा में 50 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। अब ओडिशा में राहत सामग्री के पैकेटों के वितरण के लिए भुवनेश्वर के रेड क्रॉस भवन में तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपनी 54 बचाव और राहत टीमों को तैनात कर दिया है। भुवनेश्वर हवाई अड्डे से जाने वाली उड़ानों को 3 मई तक के लिए रद कर दिया गया है।

Previous article‘फानी’ के आने में बस कुछ घंटे शेष, ओडिशा और आंध्र में बचाव की तैयारियां युद्धस्तर पर
Next articleप. बंगाल: हावड़ा में अर्द्धसैनिक बल के जवान ने साथियों पर की 18 राउंड फायरिंग, एक की मौत, दो घायल