जी20 समिट आज से हो रहा शुरू, जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

जी20 समिट आज से हो रहा शुरू, जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

देश की राजधानी में दिल्ली में आज से जी20 शिखर सम्मेलन की शुरआत होने जा रही है। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में जी-20 सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। आज सुबह 9 बजे से भारत आए अलग-अलग देशों के राष्ट्र प्रमुख कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। भारत की राजधानी दिल्ली में अब तक का यह सबसे बड़ा और भव्य आयोजन है। जहां आज दुनिया की महाशक्तियों का संगम होगा। आज दो सत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर में राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे। पीएम मोदी आज कई देशों के राष्ट्र अध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दिल्ली में जी 20 के लिए जोरदार सुरक्षा की गई है। पूरे नई दिल्ली इलाके को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।

G20 में 19 व्यक्तिगत देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। इसमें भारत, अमरीका, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, मैक्सिको, रूस, चीन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, जापान, रूस, अर्जेंटीन, ब्राजील, सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य शामिल हैं।

जी20 का 9 सितंबर का पूरा शेड्यूल-
(शेड्यूल भारतीय समयानुसार और अस्थाई है)

09:20 से 10:20 बजे- भारत मंडपम में आगमन
10:30 से 1:30 बजे- सत्र 1 – वन अर्थ
1:30 से 3:00 बजे- नेताओं के बीच बैठकें होंगी
3:00 से 4:45 बजे- सत्र 2 – एक परिवार
4:45 से 5:30 बजे- नेताओं के बीच बैठकें होंगी
7:00 से 9:15- राष्ट्रपति द्वारा डिनर का आयोजन
9:15 बजे के बाद सभी नेता अपने-अपने होटलों की और प्रस्थान करेंगे

10 सितंबर को होने वाली बैठक का आयोजन

8:15 से 9:00 बजे- राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन और राजघाट पर लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर
9:00 से 9:20 बजे- महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. साथ ही महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीत का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा
9:20 बजे- नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख लीडर्स भारत मंडपम के लिए प्रस्थान करेंगे
9:40 से 10:15 बजे- शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन
10:15 से 10:28 बजे- भारत मंडपम के साउथ प्लाजा, लेवल 2 में वृक्षारोपण समारोह
10:30 से 12:30 बजे- बैठक का सत्र 3- हमारा भविष्य

Previous articleब्रिटेन और जापान के पीएम G-20 में शामिल होने दिल्ली पहुंचे
Next articleभारत के खिलाफ साजिश रचने वाला आतंकी अबू कासिम पाकिस्तान में ढेर