Tuesday, April 1, 2025

50 लाख की रिश्वत में CBI ने GAIL के कार्यकारी निदेशक सहित 5 को किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। निदेशक सिंह पर 50 लाख रुपए लेने का आरोप है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर निदेशक सिंह के लिए काम करने का आरोप है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों से यह जानकारी सामने आ रही है कि गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह ने कंपनी की गैस पाइपलाइन परियोजनाओं में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए यह रिश्वत ली थी। उन्होंने बताया कि केस में दिल्ली, नोएडा और विशाखापत्तनम सहित कई जगहों पर तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि गेल भारत सरकार की महारत्न कंपनियों में से एक है। यह गैस संबंधी कार्यों को संपन्न कराती है। शेयर बाजार में भी इस कंपनी के शेयर बहुत ही मजबूती के साथ बने हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles