Monday, March 31, 2025

Ganga Sagar Mela: गंगा सागर मेले में 39 लाख भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति (Makar Sakranti) का पर्व आज पुरे देश में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जा रहा हैं। भक्त देश के अनेक गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। ऐसे में अगर हम देश के तमाम तीर्थ स्थलों में से एक पश्चिम बंगाल मे स्थित गंगासागर (Ganga Sagar) तीर्थ स्थान की बात करें, तो यह स्थान देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों में से सबसे अनोखा तीर्थ स्थल है।

शायद इसी लिये तो कहा जाता है सब तीर्थ बार -बार गंगासागर एक बार। यूँ कहें तो इस गंगा नहान मे स्नान करने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति तो होती ही हैं। साथ में 10 अश्वमेघ यज्ञ और एक हजार गाय दान करने के बराबर फल प्राप्त होता है।

प्रत्येक वर्ष गंगासागर के इस पवित्र स्थल पर विश्व के कोने -कोने से भक्त पवित्र स्नान करने के लिये लाखों की तादाद मे पहुँचते हैं। इस साल गंगासागर के तट पर पवित्र स्नान करने के लिये भक्तों की रिकॉर्ड संख्या पहुंची। पाँच जनवरी से शुक्रवार शाम तक गंगासागर में करीब 31 लाख भक्तगण  आस्था की डुबकी लगा चुके थे। वहीं शनिवार दोपहर तीन बजे तक यह तादाद बढ़कर 39 लाख हो गई। साथ ही शनिवार 6 बजकर 50 मिनट पर गंगासागर तट पर शाही स्नान का दौर प्रारंभ हो गया। जो रविवार शाम 6 बजकर 53 मिनट तक चलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles