वाराणसी में वार्निंग लेवल से 6 मीटर दूर है गंगा, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, बढ़ा बाढ़ का खतरा!

वाराणसी में वार्निंग लेवल से 6 मीटर दूर है गंगा, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

पहाड़ी क्षेत्र में हो रही ज़बरदस्त बारिश और मैदानीं इलाके में मानसून की वापसी ने नदियों का जलस्तर बढ़ाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर वाराणसी में सुबह 10 बजे 65.72 मीटर है। जो खतरे के निशान 72.262 से लगभग 7 मीटर दूर है। गंगा में बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम लगातार भ्रमण कर रही है। वाराणसी में वार्निंग लेवल 71.262 है।

केंद्रीय जल आयोग के बनारस कार्यालय के अनुसार वाराणसी में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। सभी घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं। तेजी से गंगा का जलस्तर सड़क की तरफ बढ़ रहा है। तटवर्तियों में इसे लेकर हड़कंप की स्थिति है। वरुणा में भी गंगा के पलट प्रवाह से जलस्तर बढ़ रहा है और तटवर्ती इलाकों में पानी बढ़ रहा है।
गंगा के साथ ही साथ हर बार की तरह इस बार भी गंगा की सहायक नदी वरुणा में भी पलट प्रवाह से तटवर्तियों में हड़कंप मच गया है। तटवर्तियों का पलायन लगातार जारी है। लोग सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह तक के लिए पलायन कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपनी गृहस्थी लेकर अपने मकान के दूसरे तल पर शिफ्ट हो रहे हैं।
Previous articleजम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
Next articleऐसा मंदिर जहां भक्तों से बात करती है भगवान की मूर्ति की आंखें, पूरी होती है सभी मनोकामना!