कंगाल होने के कगार पर गैंगस्टर मुख्तार अंसारी ,यूपी की बांदा जेल में बंद है माफिया

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के खिलाफ वाराणसी जोन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। साल 2017 से 15 अगस्त 2022 तक दो अरब 80 करोड़ की संपत्तियों पर बुलडोजर गरजा व एक अरब 82 करोड़ से भी अधिक की जब्त की गई। मऊ, गाजीपुर व आजमगढ़ में सबसे अधिक ध्वस्तीकरण व जब्तीकरण की कार्रवाई हुई।

मऊ में 16 करोड़ 80 लाख की संपत्ति पर ध्वस्तीकरण व 63 करोड़ 17 लाख की संपत्ति जब्त की गई। गाजीपुर में 11 करोड़ की संपत्ति पर बुलडोजर व इतनी ही धनराशि जब्त की गई।

आजमगढ़ में मुख्तार और उसके करीबियों की एक करोड़ 96 लाख मूल्य की संपत्तियों पर बुलडोजर गरजा। शूटरों और गुंडों की फौज रखने वाले मुख्तार और करीबियों का बनारस, मऊ व गाजीपुर में 166 शस्त्र लाइसेंस निलंबित और 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए। 164 असलहे पुलिस की निगरानी में जमा है। हाल ही में पत्नी आफशा के नाम से होटल व अन्य संपत्तियों को ढहाया। 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles