हुरुन रिच लिस्ट 2024 में गौतम अडानी बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर

हुरुन इंडिया ने 2024 की रिच लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी की कुल संपत्ति 11.6 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में 95% की बढ़ोतरी है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 10.14 लाख करोड़ रुपये है। इस साल हुरुन रिच लिस्ट में 334 भारतीय अरबपति शामिल हुए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। यह संख्या 13 साल पहले जारी हुई सूची से 6 गुना अधिक है। हुरुन इंडिया ने कुल 1,539 अति-धनवान व्यक्तियों की पहचान की है, जिनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। यह पिछले साल की तुलना में 220 की उल्लेखनीय बढ़ोतरी को दर्शाता है।

गौतम अडानी की संपत्ति में तेजी से वृद्धि

गौतम अडानी की संपत्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का कारण अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत में तेज उछाल को माना जा रहा है। अडानी पोर्ट्स ने 98% की वृद्धि दर्ज की है, जो बढ़ी हुई परिचालन क्षमता और अतिरिक्त बंदरगाहों और कंटेनर टर्मिनलों के अधिग्रहण से प्रेरित थी। अडानी एनर्जी, अडानी गैस, अडानी ट्रांसमिशन, और अडानी पावर के शेयरों में भी करीब 76% की वृद्धि हुई है।

शिव नादर और साइरस पूनावाला भी लिस्ट में शामिल

हुरुन रिच लिस्ट 2024 में तीसरे स्थान पर HCL के संस्थापक शिव नादर और उनका परिवार है, जिनकी कुल संपत्ति 3.14 लाख करोड़ रुपये है। चौथे स्थान पर फेमस वैक्सीन टाइकून साइरस एस पूनावाला हैं, जिनकी संपत्ति 2.89 लाख करोड़ रुपये है।

शाहरुख खान भी शामिल और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अन्य हस्तियां भी लिस्ट में

इस सूची में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये है। उनकी संपत्ति का मुख्य स्रोत कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में उनका निवेश है। इसके अलावा, फिल्म इंडस्ट्री से जूही चावला, ऋतिक रोशन, करण जौहर, और अमिताभ बच्चन भी इस सूची में शामिल हैं।

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि भारत ‘Wealth Creation Olympics’ में गोल्ड मेडल जीतना जारी रखता है। भारत एशिया के वेल्थ क्रिएशन इंजन के रूप में उभर रहा है। चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की गिरावट के बावजूद, भारत में 29% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे भारतीय अरबपतियों की संख्या 334 तक पहुंच गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles