नई दिल्ली। पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग को सेशेल्स में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। रिटायर जनरल दलबीर सिंह सुहाग जुलाई, 2014 से दिसंबर, 2016 तक आर्मी चीफ रहे थे। उनके ही समय में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई इस जानकारी में बताया गया कि जनरल सुहाग जल्द ही सेशेल्स में उच्चायुक्त का पद संभालेंगे।



