उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमलाकर दिया. इस हमले में पीड़ित गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. दरअसल, इस वारदात को इस्लाम और हलाला पर टिप्पणी करने के बाद अंजाम दिया गया. आरोपियों ने शख्स को कई बार इस्लाम और हलाला जैसे विषयों पर बोलने से मना किया था लेकिन बार-बार टिप्पणी करने के बाद शख्स पर जानलेवा हमला किया गया.
मामला गाजियाबाद जिले के लोनी स्थित अली गार्डन कॉलोनी के रहने वाले यू्ट्यूबर सलीम वास्तिक का है. पीड़ित अपने ऑफिस में बैठा हुआ था इस दौरान बदमाशों ने पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. पहले गले पर हमला किया फिर पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलीम वास्तिक एक यूट्यूबर हैं और उनका सलीम वास्तिक 0007 नाम से चैनल है.



