चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की को राजस्थान से बरामद किया

शाहजहांपुर केस सुखदेव कॉलेज
शाहजहांपुर केस सुखदेव कॉलेज

शाहजहांपुर केस में लापता लड़की मिल गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजस्थान से गायब लड़की को एक लड़के के साथ बरामद किया। लड़के के नाम संजय सिंह है और वह शाहजहांपुर के सुखदेव कॉलेज में एलएलबी का स्टूडेंट है। संजय, लापता लड़की के साथ था। पुलिस शाम तक लड़की को लेकर शाहजहांपुर पहुंचेगी। बता दें, लड़की ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर कई आरोप लगाए थे।

शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली लापता लड़की के माता-पिता ने 27 अगस्त को कॉलेज के निदेशक और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इससे पहले लड़की ने स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Previous articleआजम खान के खिलाफ अब भैंस चोरी का केस दर्ज
Next articleजाधव से मिलने पहुंचे भारतीय राजनयिक, पाक विदेश मंत्रालय के साथ बैठक शुरू