गोवा के आर्कबिशप ने अल्पसंख्यकों खासकर ईसाइयों पर हाल ही में हुए हमलों पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले अधिकारियों के चुप रहने के कारण भी बढ़ रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों से इस तरह के मामले में कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने कार्रवाई न करने को भारत की विविधता और शांति के लिए गंभीर खतरा बताया है.
आर्कबिशप फिलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने बुधवार को कहा कि कुछ समुदायों को अपने सबसे प्यारे त्योहार मनाने के लिए सताया जा रहा है, जिसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत है. उन्होंने क्रिसमस के दौरान ईसाइयों पर हुए हमलों का जिक्र किया. नए साल के मैसेज में, उन्होंने हाल के दिनों में अल्पसंख्यक समुदायों के बीच पैदा हो रही असुरक्षा की बढ़ती भावना पर गहरी पीड़ा व्यक्त की है.



