Goa news: गोवा में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें ,नेता प्रतिपक्ष सहित आठ विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

गोवा में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें ,नेता प्रतिपक्ष सहित आठ विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Goa Politics: गोवा में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है. कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी ज्वाइन कर लिए है . इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश यूनिट के मुखिया सदानंद शेत तनावड़े ने दी है. कांग्रेस के जो एमएलए भाजपा में शामिल होंगे उनके नाम  दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सी सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस शामिल हैं.

भारतीय जनता पार्टी का हाथ पकड़ने से पहले इन सभी नेताओं ने सीएम प्रमोद सावंत मिले थे.  दिगंबर कामत और माइकल लोबो गोवा की सियासत में प्रभावशाली चेहरे हैं. दिगंबर कामत प्रदेश के सीएम भी रह चुके हैं तो माइकल लोबो मिनिस्टर रह चुके हैं. वह अभी  गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. बताया जा रहा है क ये एमएलए आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं

तनावड़े ने कहा कि कांग्रेस के आठ MLA भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. गौरतलब है  कि गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि बीजेपी के 20 एमएलए हैं. वर्ष 2019 में भी इसी प्रकार कांग्रेस के 10 एमएलए भारतीय जनता पार्टी में जुड़  गए थे. 11 में से 8 विधायकों के भाजपा  में शामिल होने से सदन में कांग्रेस विधायकों की तादाद कम होकर केवल तीन रह जाएगी. जबकि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की आंकड़ा बढ़कर 28 हो गया है.