Google ने Disco नाम का नया एक्सपेरिमेंटल AI-first ब्राउजर लॉन्च कर दिया है. यह ब्राउजर सीधे ChatGPT Atlas को टक्कर देगा. यह ब्राउजर यूजर की ब्राउजिंग एक्टिविटी के आधार पर अपने आप कस्टम वेब ऐप्स तैयार करता है. गूगल का दावा है कि Disco पारंपरिक ब्राउजर में AI जोड़ने के बजाय, AI को ब्राउजर की बुनियाद बनाता है. यह लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है जब AI ब्राउजर को लेकर टेक कंपनियों के बीच मुकाबला तेज हो रहा है. चलिए जानते हैं गूगल डिस्को ब्राउजर की खासियत के बारे में…
Google Disco की खासियत
Google Disco को इस तरह डिजाइन किया गया है कि AI ब्राउजर के हर हिस्से में मौजूद रहे. जहां ChatGPT Atlas जैसे ब्राउजर पारंपरिक वेब अनुभव के ऊपर AI लेयर जोड़ते हैं, वहीं Disco AI को शुरुआत से ही कोर में रखता है. OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने Atlas को Chrome के 17 साल के दबदबे का अंत बताने वाला प्रोडक्ट कहा था. इसके जवाब में Google ने Disco के जरिए ब्राउजर के काम करने के तरीके को ही दोबारा सोचने की कोशिश की है.



