गोरखपुर BRD कॉलेज मामला , बच्चों की मौत के केस में कफील खान पर हुई बड़ी कार्रवाई !

गोरखपुर BRD कॉलेज मामला , बच्चों की मौत के केस में कफील खान पर हुई बड़ी कार्रवाई !
नई दिल्ली। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने डॉ कफील खान (Dr Kafeel Khan) पर बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि अगस्त 2017 में गोरखपुर (Gorakhpur) के BRD  मेडिकल कॉलेज (BRD Medical College) में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई बच्चों की जान चली गयी थी। जिसके पश्चात डॉ कफील खान (Dr Kafeel Khan) सुर्खियों में आ गए थे। वहीं अब इस केस में निलंबित चल रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कफील खान को उत्तर प्रदेश सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। डॉ कफील खान की बर्खास्तगी का निर्णय यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की इजाजत के पश्चात लिया गया है। इसकी जानकारी चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने दी है। आलोक कुमार ने बताया कि जांच के पश्चात उन्हें दोषी पाया गया है। आपको बता दें कि कफील खान ने अपने निलंबन को उच्चतम न्यायालय  में चुनौती दी है। केस अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच योगी सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।
बता दें कि इससे पहले डॉ कफील खान अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कफील खान पर लगाए गए एनएसए को गलत बताते हुए 1 सितंबर 2020 को NSA को हटाते हुए तुरंत रिहाई के आदेश दे दिए थे।
डॉ. खान की बर्खास्तगी पर प्रियंका गांधी का बयान
डॉ. कफील खान की बर्खास्तगी पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया आई है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट कर लिखा, ”उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डॉ. कफील खान की बर्खास्तगी दुर्भावना से प्रेरित है। नफरती एजेंडा से प्रेरित सरकार उनको प्रताड़ित करने के लिए ये सब कर रही है। परन्तु सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि वो संविधान से ऊपर नहीं है। कांग्रेस पार्टी डॉ कफील की न्याय की लड़ाई में उनके साथ है और हमेशा रहेगी।”

आपको बता  है कि इससे पहले BRD  मेडिकल कॉलेज के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कफील खान ने उत्तर प्रदेश  के CM  योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी भी लिखा थी, जिसमें कफील खान ने निलंबन रद्द करने की अपील की थी  ताकि वह कोरोना रोगियों के उपचार के लिए अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रयोग कर सकें।