बांका की शिक्षिका को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानि

पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल सुमन को शिक्षा के क्षेत्र में उतकृष्ट कार्य करने पर कृष्ण मेमोरिल हाल पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में प्रिंसिपल सुमन सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चांदन में 9 जनवरी 2010 को योगदान करने के बाद विद्यालय कागज पर चलते देख काफी घुटन महसूस कर रही थी। इसके पूर्व झारखंड के डीएवी स्कूल ललपनियां में जूनियर सेक्शन इंचार्ज के रूप में कार्यरत थी।

चांदन में प्रभार ग्रहण करते ही लड़के के विद्यालय से लड़कियों को अलग करते हुए सारी परेशानियों को झेलते हुए लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी कर बेहतर शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। पूर्व में मात्र 50 लड़कियों की उपस्थित थी। आज 750 लड़कियां विद्यालय में शिक्षा हासिल कर रही हैं। डीएम कुंदन कुमार के निर्देश पर सितम्बर 2017 में उन्नयन के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया था।

डीएम सर को इस तरह के विद्यालय की तलाश थी। राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने में डीएम सर, डीईओ, पिता पंचानंद सिंह, माता सुषमा सिंह, विद्यालय के शिक्षकगण एवं पति विवेकानंद जी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles