Govinda Birthday: डांस, कॉमेडी और एक्टिंग…इन तीनों में ही अभिनेता गोविंदा को महारत हासिल है. 80 के दशक के बीच में अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाले गोविंदा ने बड़े पर्दे पर 90 के दशक में एक तरफा राज किया था. उस दौर में इन तीनों ही मामलों में उनका कोई कॉम्पटीटर नहीं था. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप उनके करियर की सबसे फ्लॉप फिल्म के बारे में जानते हैं? जो बॉक्स ऑफिस पर बजट का एक फीसदी कलेक्शन भी नहीं कर पाई थी.
गोविंदा आज (21 दिसंबर) अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर चलिए उनकी उस फ्लॉप फिल्म के बारे में जानते हैं. ये फिल्म 6 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन, कब आई और कब उतर गई फैंस को पता ही नहीं चला. इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने के बाद गोविंदा ने किसी और पिक्चर में काम नहीं किया.



