भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, यह है आवेदन की अंतिम तारीख

भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, यह है अंतिम तारीख

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आईसीएमआर ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तार से नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 21 जुलाई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) ने इन नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन nimr.org.in पर देखा जा सकता है। आईसीएमआर ने तकनीकी सहायक, तकनीशियन-1, प्रयोगशाला परिचर-1 के 79 पदों पर यह भर्ती निकाली है। तकनीकी सहायक के 26 पदों के लिए लेवल-6 का (35,400-1,12,400 रुपए) वेतनमान दिया जाएगा। वहीं तकनीशियन-1 के 49 पदों के लिए पे लेवल-2 (19,900-63200 रुपए) वेतनमान दिया जाएगा। वहीं प्रयोगशाला परिचर-1 के 4 पदों के लिए पे लेवल-1 (18,00-56900 रुपए) तक वेतनमान दिया जाएगा।

तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी, तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव होना चाहिए। या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी बीई/बीटेक होना अनिवार्य है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई है।

तकनीकी सहायक (जीव विज्ञान) पद के लिए जीव विज्ञान में कम से कम एक साथ प्रथम श्रेणी में स्नातक डिग्री। तीन साल की अवधि। प्राणीशास्त्र, रसायन शास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन, सूक्ष्य जीव विज्ञान, जैव सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान, विषाणु विज्ञान, आणविक जीव विज्ञान, इम्यूनोलाजी, परजीव विज्ञान। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है।

तकनीकी सहायक (पशु चिकित्सा विज्ञान), तकनीकी सहायक (फार्माकोलाजी), तकनीशियन-1 (जीव विज्ञान), तकनीशियन-1 (कंप्यूटर साइंस), प्रयोगशाला परिचर-1 से संबंधित योग्यता और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन करें।

इसके अलावा आइसीएमआर ने 8 पद लेखा अधिकारी के लिए भी निकाले हैं। इनमें से 7 पद लेखा अधिकारी के हैं और एक पद लेखा अधिकारी (कनिष्ठ ग्रेड) का है। इन पदों पर वेतन भी काफी अच्छा है। लेखा अधिकारी के पद के लिए लेवल 10 (56100 से 177500 रुपए) का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा लेखा अधिकारी (कनिष्ठ ग्रेड) लेवल 7 का (44900-142400 रुपए) का वेतनमान दिया जाएगा। यह पद अल्पकालिक संविदा सहित प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे।

Previous articleइस महीने इन गाड़ियों पर मिल रहा है 1 लाख तक का डिस्काउंट, देखें पूरी लिस्ट
Next articleरूस में रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान, पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई