कश्मीर के पुंछ में हुआ ग्रेनेड धमाका , सेना के कप्तान और JCO शहीद, पांच जवान जख्मी

कश्मीर के पुंछ में हुआ ग्रेनेड धमाका , सेना के कप्तान और JCO शहीद, पांच जवान जख्मी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LOC के पास अचानक ग्रेनेड धमाका  हो गया। इसमें सेना के एक कप्तान और एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर  की जान चली गई है । बताया जा रहा है कि दुर्घटना में पांच अन्य जवान शहीद हुए हैं। ऑफिसरों  ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

सेना के PRO ने बताया कि रविवार देर रात पुंछ के मेंढर सेक्टर में यह हादसा हुआ । जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त सेना के जवान ड्यूटी पर थे। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए उधमपुर ले जाया गया। उपचार के दौरान सेना के कप्तान आनंद और नायब-सूबेदार (JCO) भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि पांच अन्य जवानों का उपचार चल रहा है।