GST Collection: केंद्र सरकार के जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है, पिछले साल अप्रैल के मुकाबले GST कलेक्शन करीब 12 फीसदी बढ़ गया है। अप्रैल 2025 में GST कलेक्शन 2 लाख 36 हजार 716 करोड़ रुपए रहा। (GST Collection) ये रिफण्ड के बाद नेट GST कलेक्शन 2,09,376 करोड़ रुपए रहा। टैक्स कलेक्शन में सबसे बड़ा योगदान महाराष्ट्र और कर्नाटक का रहा।
अप्रैल में 2.36 लाख GST कलेक्शन
देश में GST कलेक्शन बढ़ रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से GST कलेक्शन के आंकड़े जारी किए गए हैं। जिनसे जाहिर हो रहा है कि जीएसटी कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस साल अप्रैल 2025 में GST कलेक्शन 2 लाख 36 हजार 716 करोड़ रुपए रहा। अप्रैल 2025 का जीएसटी रिफंड 27,341 करोड़ रुपए रहा। ऐसे में रिफण्ड के बाद नेट GST कलेक्शन 2,09,376 करोड़ रुपए रहा। जो पिछले साल अप्रैल के मुकाबले देखा जाए तो 10 प्रतिशत से भी ज्यादा है।
महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा टैक्स
GST कलेक्शन में महाराष्ट्र और कर्नाटक का सबसे बड़ा योगदान रहा। अप्रैल 2025 में महाराष्ट्र से 41,645 करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ। जो अप्रैल 2024 के मुकाबले 11 प्रतिशत ज्यादा है। कर्नाटक, हरियाणा से भी अच्छा टैक्स कलेक्शन हुआ। उत्तर प्रदेश से 13,600 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ। बिहार से 2,290 करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्ट किया गया। दिल्ली से 8,260 करोड़ रुपए का टैक्स मिला। राजस्थान से 6228 करोड़ रुपए का टैक्स मिला।
GST रिफण्ड में भी बढ़ोतरी
वित्त मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2025 का जीएसटी रिफंड 27341 करोड़ रुपए रहा। जबकि पिछले साल अप्रैल में GSTरिफंड 18,434 करोड़ रुपए ही था। जाहिर तौर पर इस साल GST कलेक्शन में 48.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस रिफंड को हटा दें तो अप्रैल 2025 में जीएसटी कलेक्शन 2,09,376 करोड़ रुपए रहा। जबकि अप्रैल 2024 में 1,91,833 करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ।