गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई भरवाड़ ने गुरुवार को अपनी ‘व्यस्तताओं’ और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया. राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. भरवाड़ ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के साथ गांधीनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के आधिकारिक आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा.
इसमें कहा गया है कि शंकर चौधरी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. भरवाड़ (75) को जेठाभाई अहीर के नाम से भी जाना जाता है. वह पंचमहल जिले के शेहरा निर्वाचन क्षेत्र से छह बार विधायक चुने गए. वरिष्ठ बीजेपी विधायक सितंबर 2021 में पहली बार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए थे और वह 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद फिर इस पद पर निर्वाचित हुए.



