gujarat election 2022: गुजरात इलेक्शन की तैयारियों में जुटी AAP, राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP: गुजरात इलेक्शन की तैयारियों में जुटी AAP, राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस साल के आखिरी में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारियो में जुट गई है। अपनी तैयारियों के क्रम में AAP गुजरात में अपनी पार्टी का विस्तार कर रही है। पंजाब विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद गुजरात में भी इसी मनसूबे से उतरने वाली AAP ने राज्यसभा एमपी राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
आम आदमी पार्टी ने उन्हें गुजरात का सह प्रभारी बनाया है। मालूम हो कि दिल्ली और पंजाब में AAP की प्रचंड जीत में राघव चड्ढा की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसी को देखते हुए पार्टी को उनसे बड़ी संभावनाएं हैं। गुजरात के लिए सह प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल धन्यवाद किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी दी है । मैं अपने दल की संभावना पर खरा उतरने के लिए अपनी पूरी मेहनत करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात परिवर्तन चाहता है, गुजरात अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य देखभाल चाहता है। गुजरात केजरीवाल चाहता है।