Gujarat polls: कांग्रेस उम्मीदवार का बड़ा आरोप, कहा – बीजेपी कैंडिडेट ने मुझ पर किया आत्मघाती हमला, जंगल में भाग कर बचाई जान

Gujarat polls: कांग्रेस उम्मीदवार का बड़ा आरोप, कहा – बीजेपी कैंडिडेट ने मुझ पर किया आत्मघाती हमला, जंगल में भाग कर बचाई जान

गुजरात असेंबली इलेक्शन में आज दूसरे व आखिरी चरण के वोटिंग के कुछ  घंटों पूर्व बनासकांठा की दांता निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस कैंडिडेट व मौजूदा विधायक ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर आत्मघाती हमले का आरोप लगाया। आरक्षित दांता सीट से एमएलए कांति खराड़ी ने कहा कि उन पर बीजेपी कैंडिडेट लाधू पारघी ने हमला किया। 

खराड़ी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि ‘मैं अपने वोटरों के पास जा रहा था, तभी बीजेपी कैंडिडेट लाधू पारघी के साथ लालकृष्ण बराड और उनके भाई वदनजी व अन्य ने मुझ पर हमला कर दिया। हमलावर अपने साथ तलवार व अन्य हथियारों के साथ आए थे।’

राहुल गांधी ट्वीट कर की निंदा 

कांग्रेस कैंडिडेट व मौजूदा एमएलए खराड़ी पर कथित हमले की कांग्रेस नेता  राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर निंदा की है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने  आरोप लगाया, ‘कांग्रेस के आदिवासी नेता और दांता सीट से प्रत्याशी कांतिभाई खराड़ी पर बीजेपी के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया और खराड़ी लापता हैं।’ गुजरात कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने खराड़ी द्वारा इलेक्शन कमीशन को लिखा गया पत्र साझा किया है। इसमें खराड़ी ने उन पर हमले का आरोप लगाया है।