Gujarat Polls: कांग्रेस नेता चंदन ठाकोर के बिगड़े बोल, कहा – भारत को केवल मुस्लिम ही बचा सकते

Gujarat Polls: कांग्रेस नेता चंदन ठाकोर के बिगड़े बोल, कहा – भारत को केवल मुस्लिम ही बचा सकते

गुजरात में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। नेताओं की तीखे बोल जारी है। इस बीच एक कांग्रेस नेता ने यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है कि देश को केवल मुस्लिम बचा सकते हैं। सिद्धपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंदन ठाकोर के इस ब्यक्तब्य को बीजेपी नेता व प्रदेश के निवर्तमान सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर कहा कि हार के भय से कांग्रेस फिर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की तुच्छ सियासत पर उतर आई है। लेकिन, कांग्रेस को यह जान लेना चाहिए कि उसे हारने से कोई नहीं बचा सकता।

वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी चंदन ठाकोर गुजराती में एक रैली को संबोधित करते हुए कहते हैं, हमने नया करने के लिए इनको (बीजेपी) वोट दिया, लेकिन वोट लेकर इन्होंने पूरे देश को धोखा दिया। अब देश को केवल मुस्लिम समाज ही बचा सकता है और मुस्लिम समाज को सिर्फ कांग्रेस पार्टी बचा सकती है। इसका एक ही उदाहरण देता हूं, NRC के मसले को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सड़क पर लड़ाई लड़ी।

गुजरात सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि, शर्मनाक शब्द! हार के डर से कांग्रेस ने एक बार फिर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का सहारा लिया है। लेकिन कांग्रेस को पता होना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी को हार से कोई नहीं बचा पाएगा!