फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे पर हैं. आज (17 फरवरी) वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद दोनों नेता नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. मैक्रों की यह पहली आधिकारिक मुंबई यात्रा है. दोनों की मुलाकात से पहले ही हैमर मिसाइल चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हैमर मिसाइल का निर्माण भारत में करने के लिए भारत और फ्रांस के बीच समझौता हो सकता है.अब सवाल है कि हैमर मिसाइल कितनी ताकतवर है और यह कैसे काम करती है?
HAMMER तकनीकी रूप से पारंपरिक क्रूज़, बैलिस्टिक मिसाइल की तरह मिसाइल नहीं, बल्कि एयर-टू-ग्राउंड प्रिसिशन-गाइडेड स्टैंडऑफ वेपन या गाइडेड बम किट है. इसका पूरा नाम AASM (Armement Air-Sol Modulaire) है, जिसे फ्रांस की कंपनी Safran ने विकसित किया है. सरल भाषा में कहें तो HAMMER एक ऐसा स्मार्ट हथियार है जो विमान से छोड़े गए बम को लंबी दूरी से, बहुत सटीकता के साथ लक्ष्य तक पहुंचाने में सक्षम बनाता है.



