केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के सरकार के कदम और लॉक डाउन लगने के अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे. उन्होंने कहा कि हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं.


