केंद्रीय स्वास्थय मंत्री बोले- अभी तक कोरोना वायरस के भारत में 25 मामले, सरकार सतर्क

कोराना वायरस का कहर भारत में भी देखने को मिल रहा है। जिसे लेकर सरकार सतर्क है। स्वास्थय मंत्री हर्षवर्धन भी कोरोना से जुड़े मामलों पर नजर रख रहे हैं। हर्षवर्धन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोरोना वायरस के कुल 28 मामले सामने आए है, जिसमें से 3 ठीक हो गए हैं। उनके ठीक होने के बाद अब देश में कुल 25 संदिग्ध मरीज हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि आगरा के 6 और दिल्ली के 1 मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि इटली से आए 17 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से 16 इटली के और एक भारतीय नागरिक है। सरकार उन सक्रमित लोगों और उनका पता लगा रही है, जो उनके संपर्क में आए थे। बताया कि इटली से एक समूह फरवरी में भारत आया था। जयपुर में एक सदस्य को बुखार हुआ, जिसका सैंपल पॉजिटिव पाया गया। उसे ITBP कैंप में रखा गया है। डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली में एक औऱ आगरा में 6 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना से भी एक मामला सामने आया है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि किसी भी देश से आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और अस्पताल प्रशासन से भी बात हुई। हमने कहा है कि आवश्यकता के अनुसार अलग वार्ड्स की उचित व्यवस्था की जाए।

बुधवार की सुबह केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की और तैयारियों का जायज़ा लिया। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को ऐलान किया कि अब तक 15 लैब हैं, जहां पर कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। अब सरकार की तरफ से 19 लैब और बनाए जाएंगे।

Previous articleहोली पर कोरोना का ग्रहण, पीएम के बाद शाह ने बनाई रंगों से दूरी
Next articleकोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार ने गठित की टास्क फोर्स, केजरीवाल करेंगे अध्यक्षता