आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का कहर, अब तक 24 लोगों की मृत्यु , कई गायब…

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के वजह से  लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण बारिश के कारण सड़कें नहर बन गई हैं। बीते कुछ वक्त से निरंतर वर्षा से यहां लगभग 24 लोगों की जान गयी है और कई लोग गायब  हो गए हैं। कडप्पा जनपद में मूसलाधार बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ में 13 लोगों की मौत हो गई। अनंतपुर में बारिश से संबंधित घटनाओं में सात और चित्तूर जिले में चार लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में फंसे लोगों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
नदियों के बढ़ते जल स्तर के कारण कई इलाको में बाढ़ आ गई है। जिसके कारण कई जगहों पर सड़कें कट गई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं और वाहन बह गए। 1,544 घर क्षतिग्रस्त हो गए, 3.4 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र जलमग्न हो गए, और सैकड़ों मवेशी खो गए। इन जिलों में करीब 8,206.57 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
वही, चेयेरू नदी में आई अचानक बाढ़ से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने कडप्पा और चित्तूर जिलों में बाढ़ प्रभावित स्थानों से दसियों लोगों को बचाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles