हेमंत विश्व शर्मा बोले- बाल विवाह को लेकर लोगों में आई जागरूकता, और तेज होगा अभियान

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार यानी बीते कल कहा कि प्रदेश में बाल विवाह के विरुद्ध चल रहे अभियान को और तीव्र किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 2026 तक बाल विवाह को खत्म कर देगी।
उन्होंने आगे कहा, ‘इस सामाजिक कुरीति के विरुद्ध अभियान तीव्र किया जाएगा। मैंने आज प्रदेश भर के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से इस बारे में बातचीत की है।’ असम सीएम ने ये भी दावा किया है कि लोगों में बाल विवाह को लेकर जागरूकता आने लगी है। अब लोग स्वयं इसके बारे में पूछ रहे हैं। लड़की के घरवालों ने अगर शादी तय कर ली है तो भी वो पुलिस से इस बारे में पूछ रहे हैं। कुछ ऐसे केस देखने को मिले हैं, जहां लड़की की उम्र 18 साल होने में दो या तीन महीने ही बाकी होते हैं। ऐसे लोग भी अब पुलिस से इस बारे में जानकारी ले रहे हैं।
उन्होंने ने कहा कि प्रदेश भर में बहुत से परिवार ने कम आयु के लोगों की तय शादियों को चल रहे अभियान के कारण रद्द कर दिया। यह कार्रवाई तीन फरवरी को प्रारंभ की गई थी और 15 फरवरी तक प्रदेश में 4,225 केस दर्ज कर 3,031 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। अब तक 98 लोगों को बेल मिली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles