नए इंजन के साथ हीरो ने लॉन्च की नई पैशन प्लस, इतनी है कीमत

नए इंजन के साथ हीरो ने लॉन्च की नई पैशन प्लस, इतनी है कीमत

हीरो मोटोकॉर्प आधिकारिक तौर नए इंजन और कुछ जरूरी बदलावों के साथ पैशन प्लस को लॉन्च कर दिया है।पैशन प्लस देश की सबसे भरोसेमंद बाइक है। इस बाइक कासीधा मुकाबला होंडा शाइन 100 से होगा। नई पैशन प्लस की एक्स-शो रूम कीमत 76,065 रुपये रखी है। इसकी कीमत हमारे से थोड़ी ज्यादा है, और यह कंपनी के सभी 100 cc मॉडल में सबसे महंगी है।

2023 हीरो पैशन प्लस में कई बड़े बदलाव किये हैं जिसकी वजह से यह पहले कुछ बेहतर हुई है। इसके डिजाइन में आपको नयपान देखने को मिलेगा। इसकी बॉडी और फ्यूल टैंक पर नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। यह बाइक तीन कलर शेड्स- स्पोर्ट्स रेड, ब्लैक नेक्सस ब्लू और ब्लैक हैवी ग्रे में आई है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल स्प्रिंग-लोडेड शॉक ऑब्जर्बर दिए गए हैं। वहीं इसमें IBS के साथ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

बात करें इसके इंजन की इस नई बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्, सिंगल-सिलेंडर ‘स्लोपर’ मिल का उपयोग करती है। ये पॉवरट्रेन 8hp की शक्ति और 8.05Nm का टार्क पैदा करता है। इसे अब OBD-2 और E20 फ्यूल के अनुरूप तैयार किया गया है। साथ ही ये बाइक अब i3s स्टार्ट/स्टॉप तकनीक से भी लैस है।

होंडा ने हाल ही में अपनी शाइन 100 को भारत में पेश किया है जिसकी एक्स-शो रूम कीमत 64,900 रुपये है। इस बाइक को 5 कलर में पेश किया गया है। होंडा की नई शाइन 100 का डिजाइन सिंपल है, यह लुक में बहुत ज्यादा स्पोर्टी नही है। बाइक में नया फ्यूचर रेडी 100cc OBD2 compliant इंजन लगा है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया है। बाइक में 1245 mm व्हीलबेस और 168mm ग्राउंड क्लेंरेस मिलता है।बाइक की सीट हाईट 786mm है, यानी जो लोग औसत लम्बाई के हैं वो भी आसानी से इसे राइड कर सकते हैं।

Previous articleदिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, 5.4 रही तीव्रता
Next articleAsia Cup में भारतीय महिला टीम का जबरदस्‍त आगाज, महज 32 गेंदों में जीता खेल