Himachal ELection Result 2022: हिमाचल में करारी हार के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने इस्तीफे का किया ऐलान, कहा – मैं जनादेश का सम्मान करता हूं

Himachal ELection Result 2022: हिमाचल में करारी हार के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने इस्तीफे का किया ऐलान, कहा – मैं जनादेश का सम्मान करता हूं

हिमाचल प्रदेश चुनाव मे निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हार मान ली है। उन्होंने कि मैं लोगों के आदेश का सम्मान करता हूं और मैं बीते 5 सालों के दौरान प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम सियासत से इतर प्रदेश के विकास के लिए खड़े रहेंगे। हम अपनी कमी का विश्लेषण करेंगे और अगले कार्यकाल में सुधार करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि अब बहुमत को संभाले रखना कांग्रेस का काम है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 39 सीटों पर अच्छी बढ़त के साथ आगे है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 26 सीटों पर आगे है। खास बात यह है कि इस इलेक्शन में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को एक सीट भी सीट प्राप्त नहीं हुई है। जबकि अन्य तीन सीटों पर आगे हैं।

हिमाचल असेंबली इलेक्शन में कांग्रेस की अपार सफलता के बाद प्रदेश कांग्रेस की मुखिया  प्रतिभा सिंह ने कहा कि निर्वाचित हुए विधायक निर्धारित करेंगे कि कौन मुख्यमंत्री होगा। एक बार जब वे अपनी पसंद साफ कर देंगे, तब पार्टी आलाकमान नाम का ऐलान करेगी। उन्होंने कहा  कि वह राजीव शुक्ला से चुनाव के संबंध में बात नहीं कर पाई है।