Himachal Pradesh Election: योगी आदित्यनाथ का आज हिमाचल दौरा, तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

Himachal Pradesh Election: योगी आदित्यनाथ का आज हिमाचल दौरा, तीन रैलियों को करेंगे संबोधित
हिमाचल प्रदेश में असेंबली इलेक्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयारी में लग गई हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार यानी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है, जहां वह आज तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। सीएम योगी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, मंडी और सोलन में रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे ऊपर है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जनपद के नादौन में रैली को सम्बोधित करेंगे। दोपहर के बाद कांगड़ा जनपद के धर्मशाला में विधानसभा के निकट  जोरावर स्टेडियम में रैली को सम्बोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री शाह प्रदेश में इलेक्शन की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार यानी बीते कल उन्होंने राज्य में 2 जनसभाओं को सम्बोधित किया था।
पिछले दिन हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि जनता का कांग्रेस से विश्वास समाप्त हो गया हैं। कांग्रेस की हालत ख़राब होती जा रही हैं। UPA सरकार में करप्शन ही करप्शन देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसी से बदले की भावना से कार्य नहीं किया है।