Monday, March 31, 2025

हिमाचल में भयंकर लैंडस्लाइड, गाड़ियों पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर, वाहनों को काफी नुकसान

हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर जारी है। भारी बारिश के बाद पहाडी राज्य हिमाचल में एक बार फिर अचानक भूस्खलन की घटना सामने आई है। हिमाचल के किन्नौर जिले में निगुलसरी में एक बार फिर से लैंडस्लाइड हुआ है। अचानक पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर गिरने लग गए। दो गाड़ियां लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी तक किसी तरह की जनहानी की खबर सामने नहीं आई है।

गुरुवार सुबह किन्नौर जिले के निगुलसरी के पास पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बारिश होने लग गई। इस दौरान पत्थरों की चपेट में ट्रक और पिकअप वाहन आ गया। सेब से भरा पिकअप क्षतिगस्त हो गया और सड़क पर सेब बिखर गई। फिलहाल, मशीनरी मौके पर पहुंच गई है और हाईवे को बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वो दिनों राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए 8 जिलों शिमला, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और सोलन में फ्लैश फ्लैड की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles