पंजाबी गाने पर डांस करती दिखीं हिमांशी खुराना, वीडियो देख फैन्स हुए क्रेजी

नई दिल्ली, एंटरटेंमेन्ट डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं हिमांशी खुराना लॉकडाउन में फैन्स को खूब एंटरटेन कर रही हैं। वह आए दिन कभी अपनी डांस वीडियो तो कभी कुकिंग का वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हिमांशी ने एक पंजाबी गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है, जो लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।

View this post on Instagram

🌚🌚

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on

इससे पहले हिमांशी खुराना ने जैकलीन फर्नांडिस के गाने ‘गेंदा फूल’ पर डांस किया था, जिसे भी लोगों ने खूब पसंद किया। इससे पहले भी वह कई डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

हिमांशी खुराना इन दिनों आसिम रियाज को डेट कर रही हैं। दोनों ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए थे और वहीं प्यार की शुरुआत हुई। हालांकि बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि उनका ब्रेकअप हो गया है।