असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोलकाता I-PAC में ईडी की छापेमारी के दौरान सीएम ममता बनर्जी के बर्ताव की कड़ी आलोचना की है. गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि छापेमारी वाली जगहों पर ममता बनर्जी का व्यवहार बहुत चिंताजनक था. उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार से जनता के बीच उनकी इज्जत कम हो सकती है.
उन्होंने कहा क्राइम सीन पर उनका व्यवहार, जिस तरह से उन्होंने सरकारी फाइलें ले लीं और गृह मंत्री के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल करना, ये सब बहुत चिंताजनक है. ऐसे कामों से जनता के बीच जाहिर तौर पर उनकी इज्जत कम हो सकती है. उन्हें इसका फायदा नहीं बल्कि नुकसान होगा.


