हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पहुंची राजधानी लखनऊ, हॉकी प्रेमियों में दिखा जोश

हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पहुंची राजधानी लखनऊ, हॉकी प्रेमियों में दिखा जोश

Hockey World Cup: ओडिशाशा में 13 जनवरी, 2023 से पुरुष हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। इससे पूर्व ट्रॉफी अपने देशव्‍यापी यात्रा पर है। इसी क्रम में रांची से चलकर यह ट्रॉफी यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंची. लखनऊ में 47 वर्षों  के बाद हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लोगों के बीच दीदार का केंद्र बनी हुई है।

रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर अजय कुमार सेठी के नेतृत्व में यह ट्रॉफी लखनऊ के शहीद स्मारक भी पहुंची जहां पर सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने इस ट्रॉफी का दीदार और वेलकम किया। इस अवसर पर अजय कुमार सेठी ने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है और हम गर्व की अनुभूति कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में भी यंग प्लेयर्स का हॉकी के प्रति उत्साह बढ़-चढ़कर देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से हॉकी गेम को काफी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी हम सबके लिए हमारी शान बान आन है। उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ के बाद यह ट्रॉफी पंजाब जाएगी जहाँ खिलाड़ियों का इस ट्रॉफी के जरिए उत्साहवर्धन और हॉकी के प्रति प्रेम जागृत किया जाएगा। राजधानी लखनऊ ट्रॉफी पहुंचने पर पर कई युवा हॉकी प्लेयर्स भी उपस्थित रहे। उन्होंने गर्मजोशी से हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का स्वागत किया।

 

Previous articleIran Protest : प्रोटेस्ट करने पर सरेआम फांसी के फंदे पर चढ़ा रही ईरानी सरकार, एक हफ्ते के अंदर दो प्रदर्शनकारियों को दी मौत की सजा
Next articleLakhimpur kheri case: आशीष मिश्रा की बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, योगी सरकार से पूछा ये सवाल ?