होली के पावन त्योहार पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. यात्रियों को सुगम और आरामदायक सफर मुहैया कराने के लिए देशभर में कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनों (ट्रिप) के परिचालन का निर्णय लिया गया है. इस विशेष मुहिम में पूर्व मध्य रेल (ECR) की अहम भूमिका है, जिसके द्वारा अकेले 285 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
ये ट्रेनें 1 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच पटरी पर दौड़ेंगी. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ प्रमुख ट्रेनों का शेड्यूल इस प्रकार है:



