स्ट्रेच मार्क्स को करें दूर, अपनाएं ये घरेलु उपाय

आजकल स्ट्रेच मार्क्स का शिकार हर दुसरा इंसान है। पर क्या आपको पता है कि स्ट्रेच मार्क्स होने की क्या वजह होती है?  इसकी वजह है त्वचा में ढीलापन आना। यह निशान आपकी खूबसूरती को तहस- नहस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन हर तरकीब अपनाने के बाद भी कोई दमदार रिजल्ट नहीं आता। वैसे तो ये परेशानी महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी होती है पर महिलाओं में प्रेगनेंस के दौरान इस मसले पर काफी चर्चा होती है। तो चलिए आज आपको इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं।

अब ये तो हर कोई जानता ही है कि त्वचा के लिए ऐलोवेरा कितना फायदेमंद है। स्ट्रेच मार्क्स को खतम करने के लिए आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल 15 मिनट तक अपनी त्वचा पर, हफ्ते में 3 बार करना है और फिर देखिए परिणाम!

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को जल्दी ख़त्म करने में एग वाईट भी बहुत ही लाभकारी है।पर इसे आपको खास तरीके से इस्तेमाल करना होगा। आपको इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर 15 मिनट के लिए लगाना है उसके बाद साफ़ पानी से स्किन को क्लीन करना है ऐसा करने रे बाद ओलिव आयल से मसाज करनी है ताकि आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहे।

आलू खाने के फायदे भले कम हों पर इसे लगाने के अनगिनत हैं शायद आपको पता ना हो कि ये आपकी त्वचा से स्ट्रेच मार्क्स की प्रॉब्लम को भी दूर करने में लाभदायक है। आपको आलू का रस निकालकर हफ्ते में तीन बार प्रभावित एरिया पर लगाना है। इन तीन तरकों से आपको स्ट्रेच मार्क्स से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी

Previous articleआगबबूला ममता बैनर्जी ने कहा, बंगाल नहीं है कंगाल
Next articleElection Results 2019 LIVE Updates: रुझानों में NDA ने तोड़ा 2014 का रिकॉर्ड, देखिए कितनी सीटों से है आगे