Honda Cars India ने भी दिसंबर 2025 में साल के आखिरी ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. कई कंपनियों की तरह Honda भी अपने सभी पैसेंजर वाहनों पर बेहतरीन डिस्काउंट दे रही है. यह ऑफर पूरे महीने लागू रहेंगे. कंपनी इस समय भारत में कुल पांच कारें बेच रही है. सेकंड-जेन Amaze, थर्ड-जेन Amaze, Honda City, सिटी e:HEV हाइब्रिड और Elevate. इन सभी पर साल खत्म होने से पहले अलग-अलग मॉडल के अनुसार छूट मिल रही है. हालांकि डिस्काउंट कितना मिलेगा, यह मॉडल और डीलर की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. अगर आप दिसंबर में Honda कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां जल्दी से जान लीजिए कौन-सी कार पर कितना फायदा मिल रहा है.
Honda कारों पर ₹1.76 लाख तक का फायदा



