Saturday, April 12, 2025

Happy Birthday Dev Anand: अपनी अदाओं की वजह से कैसे बन गए एवरग्रीन हीरो देव आनंद

नई दिल्ली। बॉलीवुड में लगभग  60 वर्षों  तक दर्शकों पर अपना जादू चलने  वाले एवरग्रीन हीरो देव आनंद की आज जन्म दिवस  है। उनका जन्म आज ही के दिन वर्ष 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। वो मध्यम वर्गीय परिवार से आते थे। वो 50-60 वर्षो  के जाने-माने कलाकारों  में एक थे। उनका जादू आज भी प्रशंसकों पर कायम है।

देव आनंद के बोलने का अंदाज ही अनोखा  था। उनके डायलॉग लोगों की जुबां पर आज भी रटे हुए हैं। उनके गाने भी आज तक प्रशंसक  गुनगुनाते हैं। देव आनंद की जन्म दिवस पर उनसे जुड़ी कुछ रोचक  बातें जानेंगे |

देव आनंद का पूरा नाम Dharamdev Pishorimal Anand था, जो की  बाद में देव आनंद हो गया था। वो नेवी में अधिकारी  बनना चाहते थे, जिसके लिए मुंबई  आ गए थे , लेकिन जब वहां बात नहीं बनी तो उन्होंने मिलिट्री के सेंसर कार्यालय  में नौकरी कर ली।मुंबई  में देव आनंद के बड़े भाई चेतन आनंद के जरिए वो थियेटर से जुड़े और इसके बाद उनका झुकाओ  एक्टिंग की तरफ बढ़ने लगा।

साल 1946 में देव आनंद ने फिल्म ‘हम एक हैं’ से शुरुआत किया था, लेकिन उन्हें कामयाबी इस फिल्म में नहीं मिली | फिर  2 साल बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘जिद्दी’ से वो कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने लगे।

देव आनंद ने 1950 में चेतन के साथ अपने बैनर नवकेतन फिल्म्स की शुरुआत की। इस बैनर की पहली हिट फिल्म ‘बाजी’ हुई  थी, जिसे गुरुदत्त साहब  ने डायरेक्ट किया था , जिनसे देव साहब की दोस्ती पहली फिल्म के दौरान हो गई थी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles