Tuesday, April 1, 2025

Hurun Rich List: अमेरिका- चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा अरबपति! कौन हैं दुनिया में सबसे रईस ?

Hurun Rich List 2025: भारत में अरबपतियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, अब भारत में 284 अरबपति हो गए हैं। इनके पास करीब 98 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। (Hurun Rich List 2025) हुरुन रिच लिस्ट से यह बात सामने आई है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक देश के सबसे धनी लोगों की संपत्ति में पिछले एक साल में 10 फीसदी इजाफा हुआ है। भारत अरबतियों की संख्या के लिहाज से भी दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गया है।

भारत का दबदबा, अब कितने अरबपति ?

भारत का दुनिया में दबदबा बढ़ रहा है, हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बात के संकेत मिलते हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या में इजाफा हुआ है और इनकी संख्या अब बढ़कर 284 हो गई है। इसके बाद दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति वाले देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर आ गया है। अब खुद के देश में अरबपतियों की संख्या के लिहाज से भारत सिर्फ अमेरिका और चीन से ही पीछे है। जिससे जाहिर होता है कि वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति काफी मजबूत है।

भारत में कहां रहना पसंद करते अरबपति?

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 से एक बात और भी सामने आई है। ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 284 अरबपति हैं। इनमें 90 अरबपति देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहते हैं। इसी तरह 40 से कम उम्र के सात अरबपति हैं, यह भी ज्यादातर मुंबई और बेंगलुरु के हैं। हुरुन रिच लिस्ट के मुताबिक भारत में 175 अरबपतियों की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। वहीं 109 अरबपति ऐसे भी हैं, जिनकी संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ या फिर गिरावट आई है। अरबपतियों की संख्या के लिहाज से अमेरिका दुनिया में टॉप पर है, दुनिया में सबसे ज्यादा 870 अरबपति अमेरिका में ही हैं।

दुनिया में सबसे अमीर कौन ?

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक टेस्ला के CEO एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। एलन मस्क ने पिछले साल 189 बिलियन डॉलर की कमाई की है। पांच साल में यह चौथा मौका है, जब एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब हासिल किया है। एलन मस्क 400 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले शख्स हैं। दूसरे नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। जबकि मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग तीसरे नंबर पर हैं। इस बार हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में सोशल मीडिया, खेल औऱ मनोरंजन जगत के नाम भी शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles