ग्रेटर नोएडा: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिस से बोला- साहब मेरी बीबी को ढूंढ दो !

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, पुलिस से बोला- साहब मेरी बीबी को ढूंढ दो !
ग्रेटर नोएडा में एक पति ने अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक में हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बोरे में बंद करके यमुना नदी में फेंक दिया। यह घटना जेवर की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है।
रविवार रात श्रवण का पत्नी उषा के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद गुस्से में श्रवण ने उषा का गला दबाकर मार दिया। श्रवण को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती थी।
श्रवण ने उषा का मर्डर करके उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद वो सीधे थाने में पहुंच गया। फिर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। इसी बीच पुलिस मृतका के घर वालों से भी पूछताछ करने पहुंची। मृतका के भाई ने अपने जीजा श्रवण पर हत्या का शक जताया। इसके बाद पुलिस ने श्रवण से सख्ती से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। इस मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया, “फिलहाल यमुना नदी में गोताखोरों को शव की तलाश के लिए लगाया गया है। अभी तक शव नहीं मिला है। आरोपी श्रवण से भी पूछताछ जारी है। 

Previous articleOnePlus ने लॉन्च किया iphone की टक्कर वाला फोन, कीमत भी बहुत कम
Next articleजालौन: 5 साल की बच्ची का शव झाड़ियों में मिला है, घर के बाहर से हुई थी लापता