Hyderabad: गृहमंत्री शाह की सुरक्षा में सेंध, TRS नेता ने काफिले के आगे खड़ी कर दी गाड़ी

Hyderabad: गृहमंत्री शाह की सुरक्षा में सेंध, TRS नेता ने काफिले के आगे खड़ी कर दी गाड़ी

देश के गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में एक बार फिर से बड़ी चूक का मामला देखने को मिला है। तेलंगाना मुक्ति दिवस के अवसर पर  राजधानी हैदराबाद पहुंचे गृह मंत्री के काफिले के सामने अब TRS नेता की गाड़ी आने से हंगामा मच गया। इसके पश्चात  आनन-फानन ने पुलिसबल ने उनकी कार को काफिले के आगे से हटाया।

दरअसल, अमित शाह बीती कल देर रात तेलंगाना की राजधानी हैरदाबाद पहुंचे थे। मुक्ति दिवस के अवसर पर वे आज कई आयोजनों में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान गृहमंत्री के काफिले के सामने TRS नेता गोसुला श्रीनिवास ने अपनी कार लाकर खड़ी कर दी। इससे सुरक्षाकर्मी दंग  रह गए। हालांकि, उन्होंने तत्काल सतर्क होते हुए गाड़ी को वहां से हटवाया।

गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप 

वहीं TRS नेता गोसुला श्रीनिवास ने बताया कि, मैं तनाव में था। इसलिए गाड़ी अचानक से वहां पर रोक दिया। उन्होंने मेरी गाड़ी के साथ में तोड़फोड़ की। इसके लिए मैं पुलिस अफसरों से इस विषय पर बात करूंगा।