कश्मीर एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी की पहचान उजागर, बिहारी मजदूर को मारने में की थी मदद !

कश्मीर एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी की पहचान उजागर, बिहारी मजदूर को मारने में की थी मदद !
श्रीनगर: पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जनपद के चेरदारी में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में मारे गए एक आतंकवादी की पहचान कर ली गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने IGP कश्मीर विजय कुमार के हवाले से कहा गया कि मृत आतंकवादी की पहचान कुलगाम जनपद के जावेद आह वानी के तौर पर की गई है। उसने वानपोह में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या में आतंकवादी गुलजार (जो 20 अक्टूबर को मारा गया था) की मदद की थी। वह बारामूला में एक दुकानदार को निशाना बनाने के फ़िराक पर था।
पुलिस के मुताबिक , आतंकवादियों ने सेना और पुलिस दल पर फायरिंग की, जिससे मुठभेड़ प्रारम्भ हो गई।
मारे गए आतंकवादी के कब्जे से एक पिस्टल और एक ग्रेनेड समेत हथियार और गोला-बारूद प्राप्त किया गया है।