इज़रायली सेना का बड़ा ऑपरेशन: हमास का टॉप कमांडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा एयरस्ट्राइक में ढेर, इजरायल में हुए नरसंहार का था मास्टरमाइंड

इज़रायली सेना का बड़ा ऑपरेशन: हमास का टॉप कमांडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा एयरस्ट्राइक में ढेर, इजरायल में हुए नरसंहार का था मास्टरमाइंड

इज़रायली रक्षा बल, आईडीएफ ने एक बड़ी जानकारी दी है और दावा किया है कि इजरायली सैनिकों ने गाजा सिटी के सबरा इलाके में एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक के जरिए हमास के टॉप कमांडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया है। आईडीएफ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है जिसके मुताबिक हमास का टॉप कमांडर अल-इस्सा इजरायल में हुए 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार का मास्टरमाइंड था, आतंकियों को ट्रेनिंग देता था और हमास के सैन्य विंग के संस्थापक सदस्यों में से एक था।